सीहोर : गोपेश्वर महादेव मंदिर में 201 कन्याओं को भोजन प्रसादी का किया वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

सीहोर : गोपेश्वर महादेव मंदिर में 201 कन्याओं को भोजन प्रसादी का किया वितरण

Gopeshwar-mahadev-sehore
सीहोर। आस्था और उत्साह के साथ शहर के मुगीसपुर स्थित श्री राधेश्याम विहार कालोनी  में श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री लघु रुद्र महायज्ञ के समापन के दौरान यहां पर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रथम पंक्ति में करीब 201 कन्याओं और मातृशक्ति को बैठकर भोजन-प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने कन्याओं को भोजन प्रसादी के पश्चात दक्षिण प्रदान की। मुगीसपुर में भव्य रूप से गोपेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की गई है। जहां पर नियमित रूप से पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर कालोनी के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के आस-पास मंदिर नहीं होने के कारण पूजा करने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता था, लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए कालोनी परिसर में नवनिर्मित मंदिर में एक लोटा जल हर समस्या का हल किया जाएगा। संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि कालोनी के निवासियों के लिए श्री तिवारी के द्वारा यहां पर नवनिर्मित गोपेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया गया था और महोत्सव में सहयोग किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: