सीहोर : गोपेश्वर महादेव को विराजमान, श्रद्धालुओं ने किया विशेष श्रृंगार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मई 2026

सीहोर : गोपेश्वर महादेव को विराजमान, श्रद्धालुओं ने किया विशेष श्रृंगार

Gopeshwar-mahadev
सीहोर। आस्था और उत्साह के साथ शहर के मुगीसपुर स्थित श्री राधेश्याम विहार कालोनी  में श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री लघु रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात शनिवार को मंदिर में स्थित शिवलिंग का फूलों से श्रृंगार किया। इस मौके पर संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री राधेश्याम विहार कालोनी परिवार के तत्वाधान में लगातार पांच दिनों तक महोत्सव का आयोजन किया गया था, अब आस्था और उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव लिंग का विशेष श्रृंगार किया और प्रसादी का वितरण किया। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से गोपेश्वर महादेव के दर्शन करने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं: