सीहोर : बिजली के लिए कलेक्ट्रेट में किसानों ने बोला हल्ला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 मई 2026

सीहोर : बिजली के लिए कलेक्ट्रेट में किसानों ने बोला हल्ला

  • 72 घंटे में बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो चक्का जाम, करणी सेना युवा शक्ति प्रदेशध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम 

Farmer-altimatam-varanasi
सीहोर। अघोषित लोड सेंडिंग बिजली कटौती को बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को करणी सेना युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में अलाहा खेडी, ग्राम मोगरा राम, हसनाबाद जहांगीरपुर, नयापुरा, धबोटी, धामनखेड़ा खामलिया, पचामा, थूना सहित आसपास के एक दर्जन गांवो के किसानों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिले में भीषण गर्मी के बीच दो से तीन बार बिजली कटौती की जा रही है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। छोटे बच्चे बुजुर्ग माताएं बहने और बीमार व्यक्ति रात भर गर्मी में तड़पने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हजारों छात्र छात्राएं बिजली नहीं होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। किसान भाइयों की सिंचाई व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्र की पीने के पानी की आपूर्ति पानी की मोटर नहीं चलने के कारण ठप हो गई है। 


प्रदेशध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय अनावश्यक लाइट कटौती की जा रही है। विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कनिष्ठ यंत्री से संपर्क करते है तो  लोड सीटिंग का कहकर बिजली कटौती से पल्ला झाड़ लेते हैं। अनावश्यक बिजली कटौती से भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाऐं, एवं बीमार लोग बहुत परेशान है, रात्रि में बिजली कटौती की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। अंधेरे की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में सांप, बिच्छू आदि जहरीले जीव-जंतु का भय बना हुआ है। लगातार रात्रि में चार से पांच घंटे लाइट कटौती हो रही है और दिन के समय में भी मेंटेनेंस के नाम पर कटौती हो रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विष्णु सरपंच योगेश मेवाड़ा, करण सिंह चौहान नरेंद्र सिंह, रवि रजपूत, अजय मेवाड़ा बड़ी सख्या में ग्रामीण किसान सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: