मुंबई (अनिल बेदाग)। भारत के तेजी से विस्तार करते इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड अब शेयर बाजार में बड़ा कदम रखने जा रही है। कंपनी का ₹2,600 करोड़ का आईपीओ 17 अगस्त 2026 को खुलेगा और 19 अगस्त को बंद होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹57 से ₹60 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है, जबकि निवेशकों को न्यूनतम 250 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। खास बात यह है कि कंपनी ने दिसंबर 2025 में डीआरएचपी दाखिल करने से पहले निजी प्लेसमेंट के जरिए ₹1,650 करोड़ जुटाए थे, जिसमें 360 वन, एसबीआई लाइफ और राधाकिशन दमानी जैसे निवेशकों की भागीदारी रही। ब्लैकस्टोन के हेड ऑफ़ रियल एस्टेट इंडिया आशीष मोहता ने इसे भारत का पहला इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ बताया। उनके मुताबिक होराइजन उच्च गुणवत्ता वाली संपत्तियों और बड़े कॉरपोरेट किरायेदारों के साथ देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। कंपनी के सीईओ उर्वीश रंभिया के अनुसार, छह वर्षों में होराइजन देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म बन चुका है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 14 अगस्त को खुलेगी।
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Home
देश
व्यापार
मुंबई : ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन का आईपीओ देगा बाजार को नई रफ्तार, 17 अगस्त से खुलेगा इश्यू
मुंबई : ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन का आईपीओ देगा बाजार को नई रफ्तार, 17 अगस्त से खुलेगा इश्यू
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें