प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रेफरी और निर्णायकों की देखरेख में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अमित ए. मखाना, आकाश लश्कर, विशाल श्रीवास्तव, हेमा बरगांवकर, कमल सोनी, योगेश कुमार गुप्ता, अख्तर अली, घृतांक पटवा, घृति पटवा, मनीष भैसारे, रोहित, आयुष मालवीय, अमय लश्कानी, दिव्यांश मलाकन, याजत कुमार हेते, यश तयाडे, चेतना विश्वकर्मा, अन्यान सिंह एवं नंदिनी सोनी ने रेफरी एवं निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन समिति ने शी-गो-शो-वा काई कराते-डो ऑर्गेनाइजेशन (मध्यप्रदेश) के अध्यक्ष श्री वी.पी. सिंह राणा एवं महासचिव श्री अमिताभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिल पिपलोदिया का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। समिति ने प्रतियोगिता के प्रायोजकों ग्रीन एप्पल इंटरनेशनल स्कूल, सीहोर, द बुल ब्रदर्स, विशाल क्रिएशन एवं शर्मा ड्रेसेस एंड गिफ्ट्स के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्वयंसेवक अभिषेक सोनी, अमय कृष्णा भुरजी, दीपशिखा नागर एवं मेघा शर्मा का योगदान सराहनीय रहा। आयोजन समिति ने सभी रेफरी, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
सीहोर। सीहोर अकादमी एवं सीहोर मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान तथा शी-गो-शो-वा काई कराते-डो ऑर्गेनाइजेशन (मध्यप्रदेश) के अनुमोदन से शौर्य प्रीमियर ओपन स्टेट कराते चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 से अधिक जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिल पिपलोदिया एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें