इनमें 10,432 पुनर्वास फ्लैट और 1,379 वाणिज्यिक तथा औद्योगिक इकाइयां होंगी। प्रणव अदाणी ने कहा, ''प्रत्येक परिवार एक ऐसे घर का हकदार है जहां वह सुरक्षित महसूस करे और भविष्य की योजना बना सके। हम जानते हैं कि धारावी के परिवारों के लिए इसका क्या महत्व है। माटुंगा में हम 10 टावर का निर्माण कर रहे हैं जिनमें 10,432 घर और 1,379 वाणिज्यिक व औद्योगिक इकाइयां होंगी, जिससे ऐसे परिवेश का निर्माण होगा जहां परिवार बेहतर जीवन जी सकें और अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य बना सकें।'' इस योजना के तहत पात्र निवासियों को 350 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले मकान मिलेंगे। सेक्टर-6 और सेक्टर-1 के निवासी माटुंगा में मकान पाने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होंगे, जिसके बाद धारावी के अन्य पात्र निवासियों को प्राथमिकता के आधार पर लगभग 4,500 फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुंबई । अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने सोमवार को माटुंगा में 22 एकड़ की पुनर्वास आवासीय परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी के पात्र निवासियों के लिए 10,432 मकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए गठित विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) अदाणी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एएनडीपीएल) द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस परियोजना में 10 टावर शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें