विदेशी अधिकारी सीख रहे चुनाव प्रबंधन के गुर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 अप्रैल 2013

विदेशी अधिकारी सीख रहे चुनाव प्रबंधन के गुर


 दुनिया के 19 देशों के कम से कम 30 अधिकारी भारत के निर्वाचन आयोग के लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय संस्थान (आईआईआईडीईएम) में मतदान की चुनौतियों पर आधारित एक पाठ्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, दो सप्ताह (10 से 23 अप्रैल 2013) तक चलने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत के तकनीकी साझीदार देशों के चुनाव अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के समर्थन से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में अफगानिस्तान, अजरबैजान, बंग्लादेश, बेलारूस, कंबोडिया, गांबिया, घाना, लेबनान, लिथुआनिया, फलस्तीन, पेरू, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तंजानिया, त्रिनिदाद, टोबैगो और उज्बेकिस्तान हिस्सा ले रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: