विक्रम पंडित इस वर्ष भी मात्र 1 डॉलर वेतन लेंगे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 सितंबर 2010

विक्रम पंडित इस वर्ष भी मात्र 1 डॉलर वेतन लेंगे !!

सिटीग्रुप के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित लगातार दूसरे साल सिटीग्रुप को केवल एक डॉलर में सेवाएं देंगे।
कर्ज में डूबी कंपनी को संकट से उबारकर मुनाफे में लाने वाले पंडित ने कंपनी को अब सरकारी निगरानी से भी निजात दिला दी है। वित्तीय संकट के दौरान कंपनी को 45 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता के बाद कंपनी पर यह निगरानी तय की गई थी। समूह ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि पंडित ने इस साल भी एक डॉलर से ज्यादा वेतन नहीं लेने का फैसला किया है। समूह ने कहा कि उच्च पदस्थ 25 कर्मचारियों को भी शेयरों के रूप में वेतन देने का फैसला किया गया है।

पंडित का वेतन अगले साल बढ़ सकता है। सिटीग्रुप के चेयरमैन रिचर्ड पैर्सन ने कहा कि पंडित ने कंपनी को मुनाफे की स्थिति में पहुंचाया है यह सब उनके संपत्तियों को सहेजने और कंपनी की प्राथमिकताएं तय करने के प्रयासों के चलते हुआ है।

उन्होंने कहा, ''विक्रम का निर्णय प्रशंसनीय है लेकिन कंपनी का बोर्ड विक्रम को 2011 में सिटीग्रुप के सीईओ पद के अनुरूप वेतन देना चाहता है।''
सरकार की वित्तीय राहत योजना के अंतर्गत सिटीग्रुप को वर्ष 2008 और 2009 में सबसे ज्यादा वित्तीय मदद दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: