राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल राष्ट्र मंडल खेल का उदघाटन करेंगी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 सितंबर 2010

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल राष्ट्र मंडल खेल का उदघाटन करेंगी !!

भारत की राजधानी नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक उद्घाटन ब्रिटिश राजपरिवार का प्रतिनिधि नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील करेंगी।

ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों के 44 वर्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि ब्रिटिश राजपरिवार को उद्घाटन की उद्घोषणा से महरूम किया जाएगा। पत्र ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक उच्चधिकारी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।
आमतौर पर राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय करती रहीं हैं लेकिन इस बार वह इसके लिए भारत नहीं जा रही हैं। इसको देखते हुए राजकुमार चार्ल्स को राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारत भेजा रहा है लेकिन इसके बावजूद चार्ल्स दूसरे अन्य अतिविशिष्ठ अतिथियों की तरह उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

इसे देखते हुए भारत सरकार और राजपरिवार के सरकारी दफ्तर क्लेरेंस हाउस के बीच कूटनीति स्तर पर खींचतान हो सकती है। क्लेरेंस हाउस ने अब भी कहा है कि उद्घाटन का काम चार्ल्स ही करेंगे क्योंकि राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी का सबसे बड़ा वारिस होने के नाते उनका यह अधिकार बनता है।

महारानी ने व्यस्त कार्यक्रम के कारण भारत जाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में चार्ल्स ब्रिटिश राजपरिवार की अगुआई करेंगे। उद्घाटन के विवाद को लेकर अगर चार्ल्स जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आगामी रविवार को होने वाले समारोह में हिस्सा नहीं लेते हैं तो यह 44 वर्ष से चली आ रही एक परंपरा का अंत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: