बिहार में चुनावी बिगुल, 6 चरणों में होंगे चुनाव. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 सितंबर 2010

बिहार में चुनावी बिगुल, 6 चरणों में होंगे चुनाव.

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ बिहार में आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव 6 चरणों में होंगे। बांका लोकसभा चुनाव भी साथ ही होगा। गौरतलब है कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को खत्म हो रहा है।

दिल्ला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी ने बिहार चुनावों की तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव कुल 6 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 21 अक्टूबर को होगा उस दिन 47 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का चुनाव 24 अक्टूबर को होगा उस दिन 45 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 48 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

चौथे चरण में 42 सीटों के लिए 1 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के दौरान ही बांका लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। पांचवां चरण 9 नवंबर को होगा। इस दिन 35 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। अंतिम और छठे चरण में 20 नवंबर को 26 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 24 नवंबर को होगी।

कुरैशी ने कहा कि डिमिलिटेशन के बाद बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 38 सीट अनुसूचित जाति और 2 सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व होगा। चुनाव में केंद्रीय बलों का इस्तेमाल किया जाएगा। एससी/एसटी और कमजोर तबकों के वोटरों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: