
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है। झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया, जिसे पार्टी के केंद्रीय आलाकमान ने मंजूरी दे दी है।
झारखंड में भाजपा के झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार से समर्थन लेने के बाद से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हाल ही कहा था कि वह राज्य में जनप्रतिनिधित्व सरकार के गठन के लिए किसी भी राष्ट्रीय दल को समर्थन देने के लिए तैयार है। इसके बाद भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। अब भाजपा विधायक राज्यपाल से आज दोपहर 12.30 बजे मुलाकात करेंगे और सरकार गठन के संबंध में बात करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें