अरुंधती रॉय के खिलाफ देशद्रोह का केस ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

अरुंधती रॉय के खिलाफ देशद्रोह का केस !

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और कार्यकर्ता अरुंधति रॉय के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।


अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस ऐसे में भी मामले पर आगे बढ़ेगी जब उसे मिली कानूनी सलाह कहती है कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत दर्ज किया जाए। यह धारा उन मामलों में लागू होती है जिनमें राष्ट्र के खिलाफ विद्रोह होता हो।


पुलिस अब इस मामले की कार्रवाई के संभावित तरीकों के बारे में विचार कर रही है। संभावना है कि वह इस मामले में आगे बढ़ने के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगे। कहा जाता है कि दिल्ली पुलिस मामला दर्ज करने से हिचक रही है क्योंकि एक बार मामला दर्ज होने पर प्राथमिकी में नामजद लोगों को गिरफ्तार करना होगा। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की है और इस संबंध में विस्तृत चर्चा की है। इन घटनाक्रमों के अविचलित गिलानी ने कश्मीर में कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही 90 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पहले से ही 90 प्राथमिकियां दर्ज हैं यह 91वीं होगी।


दिल्ली पुलिस को कल गृह मंत्रालय की कानूनी राय मिल गई थी जिसमें उसे अलगाववादी नेता गिलानी और अरुंधती तथा अन्य लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह एक व्याख्यान में नफरत भरे भाषण करने के आरोप में मामला दर्ज करने की मंजूरी दी गई थी। विधि विभाग ने इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए के तहत मामला दर्ज करने का पक्ष लिया है। यह धारा कहती है कि जो कोई लिखित या मौखिक शब्दों या संकेतों अथवा दिखाए देने वाले प्रतिनिधित्वों या अन्य तरीकों से राष्ट्र के प्रति नफरत या अवमानना या विद्रोह करता हो या करने की कोशिश करता हो या भड़काता हो तो उसे पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी जा सकती है। गिलानी के भाषण की भाजपा की ओर से भी तीखी आलोचना हुई थी।

5 टिप्‍पणियां:

Gyan Darpan ने कहा…

केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस निर्णय का स्वागत है | इन देशद्रोहियों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही होनी ही चाहिए |

Unknown ने कहा…

इतनी देर से?
क्या सोच रही थी सरकार अभी तक?
अरुंधती से डर गई थी या गिलानी से?

Randhir Singh Suman ने कहा…

galat bat hai.

गिरिजेश राव, Girijesh Rao ने कहा…

nice

sanu shukla ने कहा…

achha hai !!