राहुल पर मानहानि का मुकदमा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

राहुल पर मानहानि का मुकदमा.

झारखण्ड की राजधानी रांची की अदालत में सोमवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। यह मुकदमा राहुल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से तुलना किए जाने के विरूद्ध दायर किया गया।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में रांची के निवासी आशीष कुमार सिंह ने मुकदमा दायर किया। राहुल ने इसी महीने की शुरूआत में भोपाल में कथित तौर पर आरएसएस की तुलना प्रतिबंधित संगठन सिमी से की थी। शिकायतकर्ता ने ऎसी टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस महासचिव के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मानहानि से सम्बंधित दंडात्मक प्रावधानों के तहत किया गया। शिकायत में कहा गया है कि ऎसी टिप्पणी से विभिन्न धार्मिक समूहोंके बीच वैमनस्यता को बढ़ावा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: