2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने जानी मानी कॉर्पोरेट लॉबिस्ट और पब्लिक रिलेशन कंपनी ‘वैष्णवी कम्युनिकेशन्स’ की मालकिन नीरा राडिया को 48 घंटे के भीतर हाजिर होने का नोटिस भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो ऐसा ही नोटिस पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा को भी भेजा गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि राजा को यह नोटिस पूछताछ के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही इन दोनों पर अब सीबीआई का शिंकजा और कसने लगा है।
सीबीआई का कहना है कि छापामारी के दोरान उसे सबूत मिले हैं कि किस तरह 2जी मामले से जुड़ा पैसा राजा के नजदीकी लोगों की कम्पनियों तक पहुंचा है। इसी सिलसिले में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए है कि सीबीआई सीधे राजा से पूछताछ करने के मूड में है। उधर ए राजा का कहना है कि वह छुप नहीं रहे हैं वह जल्दी ही सीबीआई के आगे पेश होंगे।

1 टिप्पणी:
वाह।
each blog has different types of maintainability and styles,same thing i can find in your blog.
एक टिप्पणी भेजें