असम की राजधानी गुवाहाटी के पहाड़ी क्षेत्रों को खाली कराए जाने के सरकारी फैसले के विरोध में बुधवार को शहर में लोगों ने प्रदर्शन किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, हवा में गोलियां दागे और लाठीचार्ज भी किया। पुलिस की कार्रवाई में 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।
भीड़ द्वारा फुटपाथ और वाहनों पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि भीड़ ने कम से कम पांच सरकारी बसों तथा कारों को आग लगा दी। भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया। दंगाई वाहनों को आग लगा रहे और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। 'कृषक मुक्ति संग्राम समिति’ के बैनर तले 5,000 से अधिक लोगों ने गुवाहाटी के पहाड़ी क्षेत्रों से उन्हें बाहर निकालने के सरकारी फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें