यूपी के गाजियाबाद और नोयडा, उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और गोपेश्वर तथा शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के गौरीकुंड में जमीन के 13 किमी अंदर है।
जानकारी के मुताबिक, 11.57 मिनट पर गाजियाबाद, नोयडा, देहरादून, चमोली, गोपेश्वर और शिमला में 15 से 20 मिनट तक भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि अभी तक नुकसान का अंदाजा नहीं लग पाया है।
पांच अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा केंद्र पर महेंद्रनगर से 93 किलोमीटर दूर स्थित था। भूकंप के झटके भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, देहरादून, अल्मोड़ा सहित कई शहरों में महसूस किए गए थे।
नोएडा में आठवीं मंजिल तक की इमारत भी हिल गई थी। लोगों को कमरों में सामान हिलता महसूस हुआ था। शाम पांच बजकर एक मिनट 40 सेकेंड पर आए इस भूकंप की गहराई 12.5 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के हल्द्वानी से 130 किलोमीटर दूर स्थित था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें