गौड़ा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अगस्त 2011

गौड़ा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.


कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने के बाद उडूपी-चिकमंगलूर से सांसद डी. वी. सदानंद गौड़ा ने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से भेंट कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। गौड़ा को गुप्त मतदान के जरिए बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और अरुण जेटली की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना गया। इस पद के लिए उनका मुकाबला जगदीश शेट्टार से था। वह पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के विरोधी खेमे के उम्मीदवार थे।

58 वर्षीय गौड़ा राजनाथ, जेटली, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. एस. ईश्वरप्पा और अन्य नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ''गौड़ा के शपथ लेने का दिन व समय केंद्रीय व राज्य के नेताओं से मिलकर तय किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल को पहले ही सूचित कर दिया जाएगा कि गौड़ा अकेले शपथ लेंगे या फिर अन्य विधायकों के साथ।''

राजभवन की ओर कूच करने से पहले गौड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''विधायक दल का नेता चुने जाने और मुझ पर विश्वास व्यक्त करने के लिए मैं पार्टी आलाकमान, सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। विकासपरक कार्यक्रमों, जिनसे राज्य के हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिले, को आगे बढ़ाते हुए मैं एक अच्छी सरकार देने की कोशिश करूंगा''. पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने कई सामजिक, आर्थिक व कल्याण की योजनाएं चलाई हैं। ''कार्यभार सम्भालने के बाद मैं अपनी योजनाओं का खुलासा करूंगा।''

शेट्टार ने गौड़ा सरकार को सहयोग करने का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''विधायक दल का नेता चुने जाने पर मैं गौड़ा को बधाई देता हूं। साथ ही मैं केंद्रीय पर्यवेक्षकों, राज्य के नेताओं उन विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान किया।''

कोई टिप्पणी नहीं: