भूषण के बयान निजी : अन्ना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

भूषण के बयान निजी : अन्ना

अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण को टीम में बनाए रखने पर विचार किया जाएगा। प्रशांत भूषण के कश्मीर पर दिए गए बयान से खुद को अलग करते हुए अन्ना ने कहा कि कश्मीर में जनमत संग्रह कराना टीम अन्ना का नहीं बल्कि अधिवक्ता का निजी विचार है।

रालेगण सिद्धि में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्ना ने कहा, "कश्मीर पर प्रशांत भूषण द्वारा दिया गया बयान उनका निजी विचार है, इससे अन्ना की टीम का कोई लेना देना नहीं है। हमारी टीम जनलोकपाल विधेयक, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, राइट टू रिजेक्ट, रिकॉल और विकेन्द्रीकरण के मुद्दे के लिए बनायी गई थी। इसके अलावा हम किसी और विषय पर बात नहीं कर सकते।"

कोई टिप्पणी नहीं: