दिग्गी राजा ने फिर लिखा अन्ना को पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2011

दिग्गी राजा ने फिर लिखा अन्ना को पत्र

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को दूसरा पत्र लिखा. सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके आंदोलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दिए गए समर्थन को लेकर अन्ना हजारे से सवाल किए. संघ के एक नेता की ओर से लिखे गए पत्र को अन्ना हजारे द्वारा नहीं पढ़ने पर हैरानी जताते हुए सिंह ने गांधीवादी से कहा कि आपके सहयोगी आपको वास्तविकता से दूर रख रहे हैं. हिसार लोकसभा उपचुनाव से एक दिन पहले लिखे गए पत्र में सिंह ने कहा, ‘मैंने टेलीविजन पर आपको यह कहते हुए सुना है कि आपको इस बात की जानकारी नहीं थी कि आरएसएस आपके आंदोलन को समर्थन दे रहा था.’

उन्होंने कहा कि आरएसएस नेता सुरेश जोशी द्वारा अन्ना हजारे को लिखे गए पत्र की एक प्रतिलिपि वह इस पत्र के साथ संलग्न कर रहे हैं. सिंह ने कहा, ‘मैं यह कैसे विश्वास कर सकता हूं कि आपने पत्र नहीं पढ़ा. यदि आपने पत्र नहीं पढ़ा तो यह मामला और गम्भीर हो जाता है. जैसा कि मैंने पहले कहा था कि आपके आसपास मौजूद लोग आपको वास्तविकता से दूर रख रहे हैं.’उल्लेखनीय है कि सिंह ने मंगलवार को भी अन्ना हजारे को एक पत्र लिखा था.

कोई टिप्पणी नहीं: