अशोक चौधरी बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मार्च 2013

अशोक चौधरी बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष


कांग्रेस ने रविवार को अशोक चौधरी को अपनी बिहार प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। 40 वर्षीय चौधरी वर्तमान अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर की जगह लेंगे। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अशोक ने कहा, "मेरे जैसे युवा को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं।"

अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले चौधरी ने कहा कि वे राज्य में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। बिहार में सिमटते जनाधार से जूझ रही पार्टी के पास अभी दो सांसद और राज्य विधानसभा में चार विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: