संजय दत्त ने फिल्में पूरी करने के लिए अदालत से छह माह का समय मांगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

संजय दत्त ने फिल्में पूरी करने के लिए अदालत से छह माह का समय मांगा.


मुंबई में 1993 के विस्फोटों के मामले में अवैध रूप से हथियार रखने के जुर्म में दोषी बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने समर्पण के लिए सुप्रीम कोर्ट से छह माह का समय मांगा है।

संजय की इस अर्जी पर जस्टिस पी. सदाशिवम और बी.एस. चौहान की पीठ मंगलवार को सुनवाई करेगी। सोमवार को दत्त ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर समर्पण के लिए छह महीने का समय देने की मांग की, क्योंकि उन्हें अपनी फिल्में पूरी करनी हैं। इनमें निर्माताओं ने बहुत बड़ी रकम का निवेश कर रखा है। 

शीर्ष अदालत ने 21 मार्च को संजय दत्त की छह साल की सजा की अवधि घटाकर पांच साल करने के साथ ही उन्हें चार सप्ताह के अंदर समर्पण का निर्देश दिया था। यदि कोर्ट अवधि बढ़ाने से इनकार कर देता है तो मुन्ना भाई को शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण करना होगा। संजय पहले ही 18 महीने जेल में बिता चुके हैं और अब उन्हें साढ़े तीन साल जेल में और रहना है। संजय दत्त के अलावा तीन अन्य दोषियों- जैबुन्निसा अनवर काजी, इस्साक मोहम्मद हजवाने और शरीफ अब्दुल गफूर उर्फ दादाभाई ने भी राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दया याचिकाओं का निबटारा होने तक समर्पण की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने इनकी ओर से राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर कर रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं: