बॉस्टन मैराथन के दौरान धमाके, 2 की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

बॉस्टन मैराथन के दौरान धमाके, 2 की मौत.


दो धमाके बॉस्टन मैराथन रेस के दौरान हुए. बॉस्टन के पुलिस प्रमुख के अनुसार शहर की जानी मानी जेएफ़के लाइब्रेरी के बाहर भी एक घटना हुई है लेकिन अभी उसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. पहला धमाका बॉस्टन मैराथन रेस के ख़त्म होने के कुछ घंटों बाद रेस ख़त्म होने वाली रेखा पर हुआ और दूसरा धमाका भी ठीक कुछ सेकंड के बाद हुआ.

बॉस्टन मैराथन अमरीका के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है और इस घटना से लोग घबराए हुए बताए जा रहे हैं. धमाकों के तुरंत बाद घायलों को पास लगे टेंट के भीतर ले जाया गया जिसका इस्तेमाल धावक सुस्ताने के लिए करते हैं. इसके तुरंत बाद इलाक़े में आपात सेवाएँ पहुँच गईं और इलाक़े की घेराबंदी कर ली गई है. धमाकों के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

टेलीविज़न चैनलों पर दिखाए गए वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि धावकों के दौड़ते समय सड़क की बाईं ओर धमाका हुआ और घना धुआं छा गया. अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को घटना की पूरी जानकारी दी जा रही है. जबकि न्यूयॉर्क शहर और आसपास के इलाक़ों में सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ा दिए गए हैं. हर वर्ष आयोजित होने वाली बॉस्टन मैराथन में सैंकड़ों धावक भाग लेते हैं जबकि इसे देखने के लिए हज़ारों दर्शक भी पहुँचते हैं.


इस धमाके के राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि यह धमाके किसने किए हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जिस किसी ने भी यह किया है उसे अमेरिका ढूंढ़ निकालेगा.

ओबामा का कहना था कि किसी को कोई नतीजा नहीं निकालना चाहिए जब तक कि हमारे पास सारे तथ्य न आ जाएं. लेकिन किसी को भी कोई ग़लतफ़हमी नहीं होनी चाहिए. हमलोग इसकी जड़ तक जाएंगे और खोज निकालेंगे कि ये किसने और क्यों किए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: