भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर देश को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि देश की जनता कांग्रेस को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। भजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने मुसलमानों के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए कार्य बल बनाए जाने के केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के. रहमान खान के प्रस्ताव की आलेचना करते हुए कहा कि यह देश को बांटने की कांग्रेस की रणनीति का ताजा उदाहरण है।
लेखी ने कहा, "कांग्रेस ने एक बार फिर देश को धार्मिक आधार पर बांटने का अपना इरादा जाहिर कर दिया है।" उन्होंने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट है कि खान स्वयं दक्षिण भारत में दो लाख करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले में लिप्त हैं, जो वक्फ की संपत्ति के अतिक्रमण तथा बिक्री से संबंधित है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक केवल सत्ता के लिए मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल किया और यह सुनिश्चित किया कि वे समृद्ध न हो पाएं। भाजपा शासित गुजरात राज्य में इशरत जहां को फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बारे में गलत तरीके से तथ्यों को पेश कर रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट से जाहिर होता है कि अधिकतर फर्जी मुठभेड़ कांग्रेस शासित राज्यों में हुए और इसमें हिन्दू अधिक मारे गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें