आंध्र प्रदेश से तेलंगाना क्षेत्र को पृथक राज्य का रूप देने के अभियान में कांग्रेस के जुटे रहने के बीच प्रक्रिया में शामिल पार्टी के एक नेता ने शनिवार को कहा कि नए राज्य को वास्तविकता बनने में कुछ समय लगेगा। कांग्रेस नेता ने हालांकि यह भी कहा कि मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र से पहले फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अन्य नेताओं को बातचीत में शामिल करते हुए कुछ और बैठकों की जरूरत है।
कांग्रेस नेता ने साफ किया कि और बातचीत के कारण होने वाली देरी मामूली है। तेलंगाना मुद्दे पर हुई कांग्रेस की कोर समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और गृहमंत्री सुशीलकुमार शिंदे शामिल हुए। बैठक में तेलंगाना को पृथक करने पर कोई फैसला नहीं हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें