तेलंगाना पर फैसला केंद्रीय कार्य समिति करेगी : दिग्विजय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जुलाई 2013

तेलंगाना पर फैसला केंद्रीय कार्य समिति करेगी : दिग्विजय


कांग्रेस कोर समूह की बैठक में शुक्रवार को पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर फैसला पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति पर छोड़ दिया गया है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई कोर समूह की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति इस मामले पर फैसला करेगी।  बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक तीन घंटे तक चली। 

इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी, उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बोत्सा सत्यनारायण ने कोर समूह के सामने अपना रुख रखा।  दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से व्यापक चर्चा की है, अंत में कोर समूह ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष से चर्चा की। कांग्रेस, अब कार्य समिति में इस मुद्दे पर फैसला लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: