शोमनाथ भारती बयान से पलटे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

शोमनाथ भारती बयान से पलटे


somnath bharti
दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने शनिवार को एक बार फिर अपनी टिप्पणी से नया विवाद पैदा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हाथों बिका हुआ है और बाद में वह इससे पलट गए। दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश न होने के बारे में संवाददाताओं के सवालों के बौछारों के जवाब में भारती ने कहा, "मोदीजी से आपको कितना भुगतान हुआ है।"

बाद में भारती इस बयान से पलट गए और उन्होंने कहा, "मेरा यह मतलब नहीं था। यदि इस टिप्पणी से किसी को चोट पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।"दक्षिणी दिल्ली में युगांडा की कुछ महिलाओं के घरों पर एक उग्र भीड़ के साथ छापा मारने की कार्रवाई का नेतृत्व करने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने भारती के खिलाफ सम्मन जारी किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: