राष्ट्रीय महिला आयोग ने भारती के बयान की आलोचना की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भारती के बयान की आलोचना की


delhi-commission-for-women-chief-barkha-singh
राष्ट्रीय महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था। मंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य निर्मला सावंत प्रभावलकर ने कहा, "यह उनकी राजनीतिक लड़ाई है, वह राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आयोग को उसमें नहीं खींच सकते।"

आयोग की सदस्य ने कहा कि संवैधानिक रूप से नियुक्त संस्था को दिल्ली के कानून मंत्री द्वारा चुनौती देना अनुपयुक्त है। दक्षिणी दिल्ली में एक कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करके भारती विवादों में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि दिल्ली महिला आयोग का उनके खिलाफ कार्रवाई करना राजनीति से प्रेरित है। 

उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा कि भारती के खिलाफ उठाया गया कदम किसी भी तरह राजनीति से प्रेरित नहीं है। यह एक सामान्य जांच है। और जिस प्रकार के आरोप वह लगा रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि वह जानते हैं कि वह दोषी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: