लालू लिखेंगे आत्मकथा, करेंगे बड़े खुलासे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

लालू लिखेंगे आत्मकथा, करेंगे बड़े खुलासे


lalu yadav
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने विरोधियों को बेनकाब करने के लिए एक किताब लिखने की योजना बनाई है। लालू ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "मैंने उन लोगों का खुलासा करने के लिए किताब लिखने का मन बनाया है जिन्होंने षड्यंत्र के तहत मुझे चारा घोटाला में फंसाया और मुझे जेल भिजवाया।"

उन्होंने कहा, "मेरी किताब में भारतीय राजनीति का कुछ रोचक पहलू भी नजर आएगा, जिसमें आपातकाल के खिलाफ समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन का जिक्र भी होगा, जिसमें मैंने हिस्सा लिया था।" लालू प्रसाद ने कहा कि उन्हें कुछ शक्तिशाली लोगों ने दुष्प्रचार कर राजनीतिक पीड़ित बनाया है।

लालू ने कहा, "मेरी किताब पूरी तरह सच्ची कहानी और बिहार व देश के चार दशक के राजनीतिक उठा-पटक पर आधारित होगी। यह राजनीति के बड़े चेहरे का खुलासा करेगी कि कैसे वे राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे।" उन्होंने आम चुनाव के बाद किताब लिखने के संकेत दिए। वह कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मजबूत धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाने के पक्ष में हैं।

लालू प्रसाद पर चारा घोटाला में संलिप्तता का आरोप लगने पर उन्हें 1997 में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनके स्थान पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री बनी थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: