पाकिस्तानी पत्रकार ने सुनंदा को लगाई फटकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

पाकिस्तानी पत्रकार ने सुनंदा को लगाई फटकार


mehar tarar
पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने भारतीय मंत्री शशि थरूर का पीछा करने का आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को आड़े हाथों लिया है। मेहर तरार ने पुष्कर का नाम लेते हुए ट्विटर पर लिखा, "सुनहरे बालों वाली इस महिला की अक्ल उनके व्याकरण व वर्तनी से कमजोर है। प्रेम प्रसंग के बाद बात पीछा करने पर आ गई।"

इधर, बुधवार को थरूर ने ट्वीट किया था कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। गुरुवार को प्रकाशित खबरों में पुष्कर ने शादी में मुश्किल दौर आने की बात कही है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पत्नी ने पति को फटकार लगाई। अब वह इसकी क्षतिपूर्ति में लगी हैं। इसे कहते हैं कि अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियां।"

तरार ने अपने ट्विटर पर खुद को एक मां, पाकिस्तानी समाचार पत्र डेली टाइम्स की ओपेड पृष्ठ की पूर्व संपादक और स्तंभकार के रूप में पेश किया है। उनके पेज पर गुरुवार को ट्वीट की बौछार आ गई। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरा नाम मेहर है, मैं आईएसआई, रॉ, सीआईए, मोसाद और न ही प्राणहीन केजीबी की एजेंट हूं। क्या मैं अब जा सकती हूं?"

तरार ने एक और ट्वीट पर लिखा, "उनकी फटकार का जवाब न देने की यही एकमात्र वजह है। मैं डॉ. थरूर का बेहद सम्मान करती हूं। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: