बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना के गंगा पुल घाट के निकट कल रात 70 वर्षीय एक विदेशी पर्यटक की हद्य गति रुक जाने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विदेशी पर्यटकों का एक 35 सदस्यीय दल भागलपुर के कहलगांव स्थित विक्रमशीला महाविहार भ्रमण पर आया था। पर्यटकों का यह दल पानी वाले जहाज से गंगा नदी के रास्ते कल रात भागलपुर लौटा था तभी गंगा पुल घाट के निकट जर्मन नागरिक 70 वर्षीय व्हील क्रिच फ्राईडे सेलेजेल हृद्य गति रुक जाने से गंगा के किनारे गिर गये।
सूत्रों ने बताया कि सेले जेल को तत्काल भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पर्यटक की मौत की सूचना भारत स्थित जर्मनी के उच्चायुक्त को दे दी गयी है। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें