मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी लेंगे। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले समारोह कार्यक्रम की मिनिट टू मिनिट जानकारी इस प्रकार से है। प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्र गान, प्रातः 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन, प्रातः 9.25 बजे मध्यप्रदेश गान, प्रातः 9.30 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन, प्रातः 10 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां और प्रातः 10.40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
शुष्क दिवस रखने के आदेश
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एम0बी0ओझा द्वारा जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि 26 जनवरी 2014 रविवार (गणतंत्र दिवस) को विदिशा जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों से मदिरा विक्रय एवं मद्य भण्डारगारों से मदिरा परिवहन निषिद्व किया गया है। कलेक्टर श्री ओझा ने जिला आबकारी अधिकारी को जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। जारी आदेश का तामीली वृृत्त से संबंधित लायसेंसो में कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
रोशनी के निर्देश
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिले के सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए है। ततसंबंध में कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदो के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है।
भारत पर्व पर सुराज गान और काठी लोक नृृत्य की प्रस्तुतियाँ
प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर भारत पर्व का आयोजन जिला मुख्यालय के एम0एल0बी0स्कूल विदिशा में सायं साढे पांच बजे से किया गया हैै जिसमें भोपाल के श्री सत्यनारायण नायर की टीम द्वारा सुराज गान और हरदा के श्री गंगा विशन खण्डेलवाल टीम के 12 सदस्यों द्वारा काठी लोक नृृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। भारत पर्व हर वर्ष की तरह लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।
तहसीलदारों को राशि आवंटित
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा तहसीलों में लंबित आरबीसी के प्रकरणों में पीडि़तों को शीघ्र राहत राशि मिल सकें इसके लिए तहसीलदारों को राशि तीन लाख तीस हजार आठ सौ पचास रूपए आवंटित कर दिए हैं।तहसीलवार आवंटित की गई राशि विदिशा को 68 हजार छह सौ रूपए, शमशाबाद को दो लाख 15 हजार दो सौ रूपए, बासौदा को सात हजार रूपए, कुरवाई को छह हजार दो सौ रूपए, गुलाबगंज को छह हजार आठ सौ रूपए और ग्यारसपुर को 27 हजार रूपए की राशि पुर्नवंटित की गई है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज
प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है इस वर्ष उक्त कार्यक्रम एस0ए0टी0आई0 पाॅलिटेक्निक के सेमीनार हाल में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम मेें आमजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें