बिहार के खगड़िया में मुखिया की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

बिहार के खगड़िया में मुखिया की गोली मारकर हत्या


bihar
बिहार के खगड़िया जिला के परबता प्रखंड क्षेत्र के एक मुखिया की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हत्या की वजह चुनावी रंजिश मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक बैसा ग्राम पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौरसिया सोमवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें एक गोली लगी, घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मनोज के भाई अनिल कुमार की भी हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। उक्त हत्या के मामले में मनोज मुख्य गवाह थे। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: