पश्चिम बंगाल में महिला के साथ एटीएम में दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 13 मार्च 2014

पश्चिम बंगाल में महिला के साथ एटीएम में दुष्कर्म


rape in kolkata
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ एटीएम में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार अल सुबह हावड़ा जिले के नजीरगंज क्षेत्र की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, आरोपी ने महिला को एटीएम में यूं ही भटकते देखा, जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे एक विवाह समारोह से गुजर रहे दो लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा जांच की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: