इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सानिया-ब्लैक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 13 मार्च 2014

इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सानिया-ब्लैक


sania black
भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया और ब्लैक ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की एकातेरिना माकारोवा और एलेना वेस्नीना की दूसरी वरीय जोड़ी को पराजित किया। 

पांचवीं वरीय सानिया और ब्लैक की जोड़ी ने यह मैच 6-4, 6-1 से जीता। अगले दौर में सानिया और ब्लैक का सामना चेक गणराज्य की लूसी हर्रादेका और चीन की जेई झेंग से होगा। लूसी और जेई ने क्वार्टर फाइनल में क्वेता पेश्चके और कैटरीना श्रेबोतनिक को संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद 7-5, 5-7 10-3 से हराया।

कोई टिप्पणी नहीं: