देश का विदेशी पूंजी भंडार करीब 2 अरब डॉलर बढ़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

देश का विदेशी पूंजी भंडार करीब 2 अरब डॉलर बढ़ा

देश का विदेशी पूंजी भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) नौ मई 2014 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.9736 अरब डॉलर बढ़कर 313.8314 अरब डॉलर दर्ज किया गया। यह करीब 18,852.8 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े में दी है। 

विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए) इस सप्ताह में 1.9789 अरब डॉलर बढ़कर 286.5499 अरब डॉलर हो गया, जो 17,208.5 अरब रुपये के बराबर है। विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। 

इस अवधि में देश के गोल्ड रिजर्व का मूल्य बिना किसी बदलाव के 20.9658 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,265 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 36 लाख डॉलर घटकर 4.4769 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 268.9 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मौजूद देश के भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 17 लाख डॉलर घटकर 1.8388 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 110.4 अरब रुपये के बराबर है।

कोई टिप्पणी नहीं: