20 मई को होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

20 मई को होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक

बीजेपी को शानदार जीत दिलाने के बाद दिल्ली पहुंचे नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक खत्म होने के बाद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 मई को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को नेता चुना जाएगा। राजनाथ ने बताया कि शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

मोदी अब गुजरात की गद्दी छोड़ केंद्र की कमान संभालेंगे, ऐसे में गुजरात में नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। राजनाथ ने बताया कि थावर चंद गहलोत को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने मोदी को अभूतपूर्व जीत दिलाने के लिए बधाई दी। राजनाथ ने मतदाताओं को स्पष्ट बहुमत देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें सशक्त भारत का निर्माण करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: