उद्धव ठाकरे ने मोहन भागवत का किया बचाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2014

उद्धव ठाकरे ने मोहन भागवत का किया बचाव

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस विवादास्पद बयान का बचाव किया, जिसमें उन्होंने भारत के प्रत्येक नागरिक को हिंदू बताया था. उद्धव ने यह भी कहा कि उनके पिता दिवंगत बाला साहब ठाकरे के भी समान विचार थे. मोहन भागवत ने 10 अगस्त को कहा था कि जब इंग्लैंड के रहने वाले नागरिक इंग्लिश होते हैं, जर्मनी के रहने वाले नागरिक जर्मन और अमेरिका के रहने वाले नागरिक अमेरिकी कहलाते हैं, तब हिंदुस्तान के रहने वाले सारे नागरिकों को हिंदू क्यों नहीं कहा जाता? भागवत के इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया था.

उद्धव ठाकरे ने बुधवार शाम पत्रिका की 54वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘मोहन भागवत ने जो भी कहा है, वह सत्य है. बाला साहब भी इसी तरह की बातें किया करते थे. भागवत की बातों में आखिर गलत क्या है?’

उद्धव ने यह भी कहा कि वे दही-हांडी के दौरान मानव पिरामिड में नाबालिगों के हिस्सा लेने पर रोक संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश का ‘सम्मान’ करते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर उत्सव का आयोजन नहीं रुकेगा. शिवसेना प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन की ‘भारी जीत’ का विश्वास जताया.

कोई टिप्पणी नहीं: