उत्तर प्रदेश में हार 'लव जेहाद' पर नहीं : गिरिराज सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

उत्तर प्रदेश में हार 'लव जेहाद' पर नहीं : गिरिराज सिंह


giriraj singh
लोकसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत दिलाने वाले उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में पार्टी की बुरी गत पर जहां भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध रखी है, वहीं बिहार से सांसद चुनकर आए गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि हार के लिए 'लव जेहाद' का मुद्दा उठाए जाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के आलोचकों को पाकिस्तान भेजने की धमकी देकर विवादों में फंसे गिरिराज ने गुरुवार को अपने एक ट्वीट में लिखा है, "योगीनाथ-जी (योगी आदित्यनाथ) उत्तर प्रदेश में हार के लिए अकेले जिम्मेवार नहीं हैं।" 

उन्होंने कहा, "हम धर्मनिर्पेक्षता का तमगा लेने के लिए मरे जा रहे हैं, जबकि हमारा काम लोगों को सामाजिक खतरे से आगाह करना है और लव जेहाद उन्हीं खतरों में से एक है। जीत या हार का इससे कोई मतलब नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: