देशभक्त हैं भारतीय मुसलमानः राष्ट्रपति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

देशभक्त हैं भारतीय मुसलमानः राष्ट्रपति

hardly-any-indian-muslim-indulges-in-terrorism-president-pranab-mukherjee
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नॉर्वे यात्रा में आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवाद की समस्या बाहर से आई है। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियां बहुत कम हैं। प्रणव के मुताबिक देश के 15 करोड़ मुस्लिमों में से शायद ही कोई आतंकवाद में शामिल हो। नार्वे की दो दिवसीय यात्रा से पहले वहां दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि देश की 15 करोड़ मुस्लिम आबादी में कोई इक्का-दुक्का हो सकता है, लेकिन यह इंपोर्टेड है। भारत में स्वदेशी आतंकी गतिविधि बहुत कम हैं और जब भी ऐसे आसार नजर आते हैं, हम कदम उठाते हैं। 

मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद धर्म या सीमाओं का कोई सम्मान नहीं करता। उसकी कोई विचारधारा नहीं है। वह सिर्फ तबाही और मानवीय मूल्यों की अनदेखी करना जानता है। मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद से लड़ना होगा और उसके किसी भी रूप में शामिल नहीं होना चाहिए। यही इससे निपटने का एकमात्र तरीका है। भारत-पाक सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाल की हिंसा के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि इसका जवाब देने के लिए विदेश मंत्री सही शख्स होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने मित्रों का चयन कर सकते हैं लेकिन अपने पड़ोसियों का नहीं। 

कोई टिप्पणी नहीं: