तनहाई के शिकार लोग करते हैं फेसबुक का अधिक इस्तेमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

तनहाई के शिकार लोग करते हैं फेसबुक का अधिक इस्तेमाल

study-on-face-book
जिंदगी में अकेलापन महसूस करने वाले लोग फेसबुक का अधिक इस्तेमाल करते हैं. एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है. शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि अकेलेपन महसूस नहीं करने वालों के मुकाबले अकेलेपन के शिकार के लोग फेसबुक पर अधिक समय बिताते हैं.

अध्ययन के अनुसार जो लोग स्वभाव से शर्मीले होते हैं अथवा समाज से कम लगाव होता है तो अपने सामाजिक कौशल की कमी की भरपाई के लिए फेसबुक का रूख का सकते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन मिलवाउकी के संचार विभाग के सहायक प्रोफेसर हेयोन सोंग ने फेसबुक को लेकर यह अध्ययन किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: