विशाखापट्टनम:धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अक्टूबर 2014

विशाखापट्टनम:धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही जिंदगी

vishakhapatnam-returning-to-normalcy-after-hudhud
भीषण चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ से प्रभावित विशाखापट्टनम में जन जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। तीन दिन बाद आज यहां यातायात सेवाएं बहाल की गयी। स्थिति सामान्य हो रही है आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि तूफान प्रभावित विशाखापट्टनम, विजयानगरम और श्रीकाकुलम जिलों में बस सेवा को फिर से चालू कर दिया गया है। स्थिति सामान्य हो रही है। वहीं दक्षिण मध्य रेलवे ने मंगलवार को विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करते हुए रेल सेवाएं दोबारा बहाल कर दी। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों से टकराए चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ ने जमकर तबाही मचाई थी। तूफान के कारण राज्य में 25 लोगों की मौत हो गई है।

विशाखापट्टनम के निवासी पिछले तीन दिनों से बिना बिजली, पानी और संचार सुविधाओं के रह रहे हैं। तूफान के बाद यहां लोगों को रोजमर्रा के लिए जरूरी वस्तुओं की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हालांकि राज्य सरकार ने बिजली सेवाओं को बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्य में राहत-बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को पीड़ित लोगों तक दाल, चावल, सरसों का तेल जैसी खाद्य सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा खाने की वस्तुों के अत्यधिक दाम बढ़ाए जाने की शिकायतों के बाद नायडू ने कहा कि लोगों को सब्जियां कम कीमतों में उपलब्ध कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: