बिहार : ‘हर व्यक्ति को खुद ही ईसा मसीह के ऊपर अटूट विश्वास करने की जरूरत’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 नवंबर 2014

बिहार : ‘हर व्यक्ति को खुद ही ईसा मसीह के ऊपर अटूट विश्वास करने की जरूरत’

  • ईश्वरीय विश्वास पर आधारित एक मानव समाज की स्थापना के लिए प्रार्थना

live aaryaavart dot com
पटना। ईसाई समुदाय ने ईसा मसीह के प्रति अपनी भक्ति एवं विश्वास व्यक्त किए। आशा दीप,फेयर फील्ड काॅलोनी से युख्रीस्तीय यात्रा प्रारंभ की गयी। इसमें पटना और आसपास के कोई पांच हजार की उपस्थिति में ईसा मसीह के प्रति विश्वभर में ईश्वरीय विश्वास पर आधारित एक मानव समाज की स्थापना के लिए प्रार्थना की गयी।

कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जोनसन केलकत, येसु समाजी ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा का उद्देश्य ‘आज के सामाजिक जीवन में पारिवारिक जीवन का महत्व’ था। दीघा में स्थित फेयर फील्ड काॅलोनी में होली क्राॅस सोसायटी नामक संस्था के द्वारा संचालित आशा दीप है। दोपहर में युख्रीस्तीय यात्रा प्रारंभ की गयी। इसके बाद यात्रा संत पौल्स हाई स्कूल में जाकर रूकी। यहां पर प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर फादर अनिल मिंज, येसु समाजी ने कहा कि ख्रीस्तीय समुदाय को विश्वास प्रकट करने का अवसर मिला है। अव्वल हर व्यक्ति को खुद ही ईसा मसीह के ऊपर अटूट विश्वास करने की जरूरत है। जो अपने विश्वास और अनुभव से अन्य लोगों को प्रभावित कर सके। फादर मिंज ने विश्वासियों को ईसा मसीह की मां मरियम और उनके 12 शिष्यों के बारे में उदारहण प्रस्तुत कर लोगों प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। 

युख्रीस्तीय यात्रा का विशेष आर्कषक सफेद पोशाक पहले बालक और बालिकाओं के द्वारा प्रभु येसु ख्रीस्त की स्तुति में पुष्प बिखेरना रहा। वार्षिक यात्रा में पुष्प बिखेरना का कार्य बच्चे और बच्चियां करती हैं। जिनको प्रथम परमप्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इन लोगों को 2014 के मई माह में प्रथम परमप्रसाद मिला है। धर्मपरायण महिला ग्रेसी आल्फ्रेड और बेर्नादेक्त सोरेन के नेतृत्व में बच्चों ने पुष्प बिखेरी। ये लोग कैनोपी में रहने वालों के सामने पुष्पार्पित किए। 

इसके बाद यात्रा दानापुर -पटना-दीद्या मुख्य सड़क पर आ गयी। लगभग 12 तोरण द्वार बनाया गया था। इसमें पवित्र बाइबिल से लिए उक्ति को लिपिबद्ध किया गया था। वहीं आनंद के पांच भेद वाले माला बिनती पढ़ी गयी। ‘राजा येसु जय बोलो, प्यारो राजा येसु जय बोला.....। मैं तुम्हें शांति दूंगा, आओ, आओ....नामक गीत और भजन गाए। आवागमन नियत्रिंत करने की जिम्मेवारी दीघा थाने के थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह को सौंपा गया था। इनके साथ एसआई कंचन देवी और अन्य 10 पुलिस थे। अन्य स्वयंसेवकों के सहयोग से युख्रीस्तीय यात्रा कुर्जी पल्ली के प्रांगण में स्थित प्रेरितों की महारानी ईश मंदिर में जमा हो गए। यहां पर पुरोहित ने आर्शीवाद दिए। इसके बाद कुर्जी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुशील साह ने संध्याकालीन मिस्सापूजा किए। 

युख्रीस्तीय यात्रा के नेतृत्व करने वालों में पल्ली पुरोहित फादर जोनसन, येसु समाजी, सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुशील साह,फादर अनिल मिंज और फादर अगस्टीन हेम्ब्रम समेत पल्ली परिषद के सदस्य सुशील लोबो,जेवियर लुइस,चार्ली ग्राब्रिएल, राकेश मोरिस, सिसिल साह,राजन साह,स्टेला साह,एस.के.लौरेंस आदि कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन पल्ली पुरोहित फादर जोनसन केलकत, येसु समाजी ने दिया। 




आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: