राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा है।
राष्ट्रपति भवन की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिहार के राज्यपाल डा0 डी वाई पाटिल का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उसके बाद श्री त्रिपाठी अगले आदेश तक बिहार के राज्यपाल का कार्य देखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें