सार्क सम्मेलन के दौरान नहीं होगी मोदी-शरीफ के बीच बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 नवंबर 2014

सार्क सम्मेलन के दौरान नहीं होगी मोदी-शरीफ के बीच बैठक

काठमांडू में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच किसी भी बैठक की योजना को भारत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है और इसलिए इस पर चर्चा का मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इस तरह की बैठक के लिए अनुरोध नहीं किया गया है और न ही ऐसा करने का हमारा इरादा है। सीमा पर गोलीबारी के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध बिगड़ते ही जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात के बाद भारत ने विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया था। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्री समुदाय के हस्तक्षेप की लगातार मांग करता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: