राहुल बनें कांग्रेस के अध्‍यक्ष: दिग्विजय सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 नवंबर 2014

राहुल बनें कांग्रेस के अध्‍यक्ष: दिग्विजय सिंह

हाल के लोकसभा चुनावों में मिली हार से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। लिहाजा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदलने की मांग अब तेज होती जा रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष और सोनिया गांधी को मेंटर की भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि परिवार को चुनौती देने वाले सामने आएं।

आपको बता दें, इससे पहले पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदबंरम ने कहा था कि गांधी परिवार से बाहर का भी कोई कांग्रेस अध्‍यक्ष हो सकता है। चिदंबरम ने कहा था कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है, पार्टी नेतृत्व को फौरन कुछ करना चाहिए। चिदबंरम के इस बयान से सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रह है। खबर के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथों सौपनी चाहिए। साथ हीं उन्‍होंने सोनिया गांधी को मेंटर की भूमिका में रहने की सलाह दी है।

उधर, दिग्विजय ने ट्विटर पर मोदी के अच्‍छे दिन के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम 20 डालर प्रति बैरल और सोना के दाम 600 प्रति दस ग्राम घट गए है 'अच्‍छे दिन आ गए'
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की सलाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता माखनलाल फोतेदार ने कहा कि दिग्विजय का इसमें अपना स्‍वार्थ है, वो इसका फायदा उठाना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: