पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मास्टरमाइंड एवं खालिस्तान टाइगर फोर्स के स्वयंभू कमांडर जगतार सिंह तारा को कल पटियाला की अदालत में पेश किया जायेगा 1 उसे थाइलैंड से आज देर रातदिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया गया जहां से पंजाब पुलिस उसे यहां लायेगी और कल पटियाला की अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जायेगा 1 ज्ञातव्य है कि तारा को थाईलैंड पुलिस के सहयोग से गिरफतार किया गया था।तारा को पंजाब पुलिस .केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों तथा थाई सरकार के सहयोग से पटाया स्थित एक घर से गिरफतार किया गया जहां वह पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक व्यक्ति के घर में गुरमीत सिंह पुत्र काका सिंह के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस उसे प्रत्यर्पण के बाद आज भारत लेकर आयी।गत पांच जनवरी को पकड़े गये इस आतंकी को भारत लाने में ग्यारह दिन लगे हैं.
ज्ञातव्य है कि तारा मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पर 31 अगस्त 1995 को पंजाब सिविल सचिवालय परिसर में हुए आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में बेअंत सिंह और 17 अन्य सुरक्षार्कमियों की मौत हो गई थी। इस हमले की साजिश रचने में परमजीत सिंह भ्यौरा और जगतार सिंह हवारा भी शामिल थे . इन तीनों को गिरफतार कर चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में रखा गया था जहां से ये वर्ष 2004 में जेल में 100 फुट की सुरंग खोद कर फरार हो गए थे। हवारा और भ्यौरा को बाद में नेपाल से गिरफतार किया गया था लेकिनतारा पहले पाकिस्तान चला गया और वहां से पाकिस्तानी फर्जी पासपोर्ट पर थाईलैंड में रह रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें