विश्वविद्यालय पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण भाव से कार्य करे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

विश्वविद्यालय पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण भाव से कार्य करे

saiyad ansari
झारंखड के राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने कहा है कि हमारे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले इस के लिए विश्वविद्यालय परिवार पूणर प्रतिबद्धता एवं र्समपण भाव के साथ कार्य करना चाहिए। डा. अहमद ने आज यहां विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एवं मानव संसाधन विकास विभाग सहयोगात्मक रूख अपनाते हुए सेवानिवृत शिक्षकों एवं र्कमियों को उनके  सेवानिवृति का लाभ संसमय प्राप्त हो जाय इस दिशा में तत्परता के साथ कार्य करे। 
     
डा. अहमद ने कहा कि रिक्तियों के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो इसके निदान के लिए वे यथोचित स्तर पर पहल करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव आर एस पोद्दार  विशेष कार्य पदाधिकारी (न्यायिक)  नलिन कुमार  उच्च शिक्षा निदेशक डी एन ओझा  विनोबा भावे विश्वविद्यलाय के कुलपति डा गुरदीप सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: