मुख्यमंत्री का समृद्ध धार्मिक परम्पराओं को सहेजने पर बल
शिमला,02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की देव संस्कृति के साथ-साथ परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री आज रोहड़ू उपमण्डल के विकास खण्ड चौहारा के देवीधार में खांटू देवता परिसर में 28 वर्षों के बाद आयोजित किये जा रहे धार्मिक समारोह ‘शांद’ (महायज्ञ) के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण किया जाना चाहिए, क्योंकि हमारे रीति-रिवाज, संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान है। उन्होंने लोगों से अपनी भाषा, रीति-रिवाजों, कला, संस्कृति और परंपरांओं के सरंक्षण का आह्वान किया। वीरभद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर देवीधार-लालपानी मार्ग के रखरखाव के और झलवाड़ी तक मार्ग निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपनी भूमि दान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रोहड़ू अस्पताल के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसमें निर्माण से वर्तमान में 150 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 50 और बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्पताल को आधुनिक साजो-सामान से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने टांगू में प्राथमिकता के आधार पर पुल निर्माण और जांगला में पुलिस पोस्ट स्थापित करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीधार में स्टेडियम के निर्माण का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक औषधालय के मौजूदा ढांचे का हस्तांतरण आयुर्वेद विभाग के नाम पर होने के उपरांत आयुर्वेदिक औषधालय भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने देवीधार में बैंक के विस्तार पटल खोलने का मामला उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चिडग़ांव में लड़कियों के लिए आवासीय सुविधा संपन्न विद्यालय खोला जाएगा।वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में 717 विद्यालय खोले या स्तरोन्नत किये हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 14 महाविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थान खोले गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा, हमीरपुर और सिरमौर जिले में नये चिकित्सा महाविद्यालय खोलने जा रही है, जिसके लिए प्रति महाविद्यालय 190 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती और कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित, समान एवं समग्र विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से लाल चावल उगाने की ओर भी ध्यान देने का आह्वान किया, क्योंकि यह क्षेत्र पूर्व में सेब उत्पादन के अतिरिक्त लाल चावलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देवताओं की पूजा अर्चना की और समारोह के आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। चौहारा विकास खण्ड और रामपुर क्षेत्र के 14 देवता महायज्ञ ‘शांद’ में भाग लेने के लिए मुख्य देवता खांटू देवता के परिसर में एकत्रित हुए। शांद महायज्ञ जो गत वीरवार को आरंभ हुआ, शनिवार सांय संपन्न होगा। बड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यता वाले इस महायज्ञ, को देखने पारंपरिक वेशभूषा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सात करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सीमा कालेज रोहडू के शैक्षणिक और प्रशासनिक खण्ड की आधारशिला रखी। ग्राम पंचायत देवीधार की प्रधान श्रीमती विद्या नेगी मन्दिर के प्रमुख कारदार श्री मेहर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का समारोह में आने के लिये आभार भी प्रकट किया। श्रीमती विद्या नेगी ने यज्ञ में भाग लेने के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और क्षेत्र की मांगें रखीं, जिनमें मुख्यत: देवीधार में वर्तमान आयुर्वेदिक औषद्यालय के भवन का निर्माण और भमवाड़ी तथा कोलचा के लिये बस सेवा की मांगें शामिल हैं। उन्होंने बनोटी-लालपानी तथा मथाला के लिये बस योग्य सडक़ की मांग भी की। विधायक श्री मोहन लाल बराक्टा ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास गतिविधियों का ब्यौरा दिया तथा क्षेत्र के लिये बैंक प्रसार काउन्टर की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री ईश्वर दास छौहारू ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें और चिढग़ांव में लड़कियों के लिये अलग से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की मांग रखी। जिला परिषद के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश्वर प्रसाद, वन निगम निदेशक मण्डल के सदस्य श्री सुरिन्द्र रेकटा, समोली ग्राम पंचायत के प्रधान श्री प्रकाश रेटका, शिमला के उपायुक्त श्री दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक श्री डी. डब्ल्यू नेगी भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।
पालमपुर के विकास को योजनात्मक रूपरेखा: बुटेल
- आरठ उच्च विद्यालय का लोकार्पण, बुटेल ने नवाजे होनहार
पालमपुर, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने शुक्रवार को पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्तरोन्नत राजकीय उच्च विद्यालय आरठ का लोकार्पण करने के उपरांत वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लोगों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के गुणात्मक एवं ढांचागत विकास के लिए कृतसंकल्प है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा पर 4282 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में सडक़, बिजली, स्वास्थ्य, पानी के अतिरिक्त शिक्षा का विकास उनकी विशेष प्राथमिक्ता है और इसके लिए योजनात्मक रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के स्तरोन्नत होने से इलाके के लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूर्ण होने के साथ बच्चों को घर के नजदीक दसवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त होगी। श्री बुटेल ने कहा कि जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है और किताबी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा की का ज्ञान देना भी आवश्यक है, जिससे बच्चों का सर्वागाीण विकास हो सके। इसके लिए अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में अनुशासन की भावना उत्पन्न करना अति आवश्यक है, क्योंकि अनुशासित लोग ही जीवन में कामयाबी हासिल करते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि बच्चें नशे से दूर रहे इसके लिए अध्यापकों के अलावा अभिभावक भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर श्री बुटेल ने लोगों की सुविधा के लिए करैणी खड्ड पर फुट ब्रिज बनाने के लिए 2 लाख, विद्यालय में चार दीवारी लगाने के लिए 1 लाख, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राजकीय उच्च विद्यालय आरठ को 7 हजार, जीपीएस आरठ को 3 हजार तथा रावमापा लाहला 5 हजार, आरठ के गोविंद महिला मण्डल, महिला मण्डल वार्ड 2 तथा 3 को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्य सडक़ से स्कूल तक संपर्क मार्ग निर्माण और उच्च विद्यालय में अतिरिक्त 3 कमरे बनाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के मैधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले विद्यालय के मुख्याध्यापक गगन सिंह राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 मदन दीक्षित, स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी, मुंशी राम, निशा शर्मा, ऋषि राज, राजेंद्र चौधरी, एसएमसी प्रधान, श्याम लाल, उप निदेशक उच्च शिक्षा देश राज शर्मा, रावमापा लाहला के प्रधानाचार्य सतीश सोनी, विद्यालय के अध्यापक, क्षेत्र के लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के प्रवास में आंशिक फेरबदल
धर्मशाला, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। म ुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 5 और 6 जनवरी के प्रस्तावित शीतकालीन प्रवास में आंशिक फेरबदल होने के कारण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल एवं मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल के कार्यक्रमों में भी परिवर्तन संभावित है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सी. पॉलरासु ने बताया कि अब मुख्यमंत्री 4 जनवरी के स्थान पर 6 जनवरी को सायं धर्मशाला पहुंचेंगे। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 जनवरी को ज्वालामुखी पहुंच रहे थे। उन्होंने बताया कि शेष निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा यथावत रहेगी किन्तु तिथियों में बदलाव के कारण अब 5 जनवरी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 7 जनवरी को होंगे। इसी तरह शेष दिनों के कार्यक्रम अब दो दिन बाद होंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यह बदलाव उनके अचानक दिल्ली प्रवास के कारण किया गया है। मुख्यमंत्री 4 जनवरी दोपहर 2.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 5 जनवरी को दिल्ली में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे और 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे दिल्ली से धर्मशाला के लिए हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।
3 जनवरी को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
धर्मशाला, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। -विद्युत उपमंडल-1, धर्मशाला के सहायक अभियंता जफर इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत् की नई लाईनों के कार्य के चलते 3 जनवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पैट्रोल पंप, टी-स्टेट, संजय मार्ग, चीलगाड़ी, नरघोटा, आकाशवाणी, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, स्टेडियम, चेलियां, रेडियो कॉलोनी, सकोह आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम
धर्मशाला, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल 3 जनवरी को प्रात: 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुग्गर में, 4 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कंडी में, 5 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कंडबाड़ी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खलेट में, 6 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चचियां में, राजकीय उच्च पाठशाला, जिया और 7 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी एपीआरओ, पालमपुर अनिल धीमान ने दी।
केवल सिंह पठानिया का प्रवास 4 से
धर्मशाला, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। -वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया 4 जनवरी को प्रात: 11 बजे मत्स्य प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे तथा दोपहर बाद 2.30 बजे पूर्व विद्यार्थी परिषद् की बैठक में भाग लेंगे। श्री पठानिया 5 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, करेरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण में समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए वन निगम के प्रवक्ता ने बताया कि पठानिया 6 जनवरी को रैत में जन समस्याएं सुनेंगे।
सुधीर 3 को करेंगे पुलिस आवासीय परिसर का लोकार्पण
धर्मशाला, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। -शहरी विकास एवं आवास मंत्री, सुधीर शर्मा 3 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे पुलिस लाईन, धर्मशाला में पुलिस आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस परिसर का उद्घाटन सुधीर शर्मा के पिछले प्रवास में प्रस्तावित था। परंतु किन्ही अपरिहार्य कारणों के चलते इस लोकार्पण को स्थगित कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री की तरफ से उपायुक्त ने किया विंटर कार्निवाल का उदघाटन
कुल्लू , 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। राष्ट्रीय स्तरीय शरदोत्सव मनाली-2015 का उदघाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरफ से उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका उदघाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और वह मनाली नहीं पहुंच पाए। कंवर ने बताया कि दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री मनाली नहीं पहुंच सके और मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से शरदोत्सव का उदघाटन किया। उदघाटन अवसर पर मनुरंगशाला में बड़ी संख्या में उमड़े स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मुख्यमंत्री की ओर से शरदोत्सव की बधाई देते हुए राकेश कंवर ने कहा कि यह उत्सव जहां कुल्लू-मनाली के पर्यटन उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, वहीं इसके माध्यम से कुल्लू घाटी की समृद्ध लोक संस्कृति का भी प्रचार होता है। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष इस शरदोत्सव की तिथि स्थायी रूप से दो से पांच जनवरी निर्धारित की थी और इस बार आयोजन समिति ने इसे व्यापक स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि नि:संदेह कुल्लू-मनाली के पर्यटन उद्योग के लिए यह उत्सव एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले मनाली नगर परिषद अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मनाली के एसडीएम एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष विनय धीमान ने सभी प्रतिभागियों व आयोजन में सहयोग करने वाले विभागों व संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उदघाटन समारोह में कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, एसपी सुरेंद्र वर्मा, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, नप उपाध्यक्ष चमन कपूर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
बाशिंग में विधिक साक्षरता शिविर 4 को
कुल्लू , 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कुल्लू की ओर से 4 जनवरी को बाशिंग में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीन चौहान ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस शिविर के दौरान वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता आम लोगों को कानूनी जानकारियां देंगे। उन्होनें बताया कि उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम आदमी को कानून की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना है।
फलदार पौधों को कोहरे व पाले से बचाएं
ऊना, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। जिला ऊना में आजकल भीषण कोहरे तथा पाले का प्रकोप जारी है जिससे फलदार पौधों मुख्यत: आम, पपीता, लीची आदि को नुकसान होने की पूरी आशंका है। यह जानकारी देते हुए हुए उपनिदेशक उद्यान डॉ0एम0एस राणा ने बताया कि ऐसे मौसम में बागवान अपने फलदार पौधों को कुछ बातों पर अमल करके नुकसान होने से बचा सकते हैं। उन्होने सलाह दी कि बागवान इस दौरान फल पौधों व नए बागीचों की हल्की सिंचाई करें,रात के समय बागीचों में धुएं का प्रबंध करें तथा छोटे फल पौधों को टाट,बोरी,सरकंडा घास, पराली आदि से छप्पर बनाकर ढक़ने की व्यवस्था करें। इसके अतिरिक्त उन्होने सलाह दी है कि बागवान पौधों को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से खुला रखें ताकि सूर्य की रोशनी व हवा पौधों को मिलती रहे। उन्होने बताया कि सर्द मौसम में बागवान इन बातों पर ध्यान देकर अपने फलदार पौधों को कोहरे व पाले से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत संरचना पर 12 करोड़ रूपये व्यय: लखनपाल
हमीरपुर, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। बड़सर विधान सभा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत संरचना उपलब्ध करवाने पर 12 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अतिरिक्त लगभग 10 स्कूलों को स्त्तरोन्नत भी किया गया है। यह जानकारी संसदीय सचिव (ग्रामीण विकास) इन्द्रदत्त लखनपाल ने आज रावमापा टिप्पर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधिन में दीे। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज स्वत: ही प्रगति पथ की ओर अग्रसर होता है और समाज को सभ्य, शिक्षित बनाने में शिक्षक वर्ग की अह्म भूमिका होती है। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रतिस्पद्र्धा के चलते अध्यापक बच्चों की प्रतिभा को परखें और उन्हें उसी क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिये तैयार करें । उन्होंने कहा कि अध्यापक अपनी परिपक्व योग्यता तथा अथक प्रयासों से विद्यार्थियों को परांगत एवं परिपक्व करें ताकि वे हर क्षेत्र में अपनी-अपनी योग्यता के आधार पर उपलब्धियां अर्जित करें। उन्होंने स्थानीय समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्कूल में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिये आगामी ग्रीष्म ऋ तु में हैण्ड पम्प स्थापित कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि शमशानघाट में भी शीघ्र ही नल स्थापित कर दिया जाएगा । इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य संसदीय सचिव ने सांस्कृतिक गतिविधयों को प्रोत्साहन देने के लिये अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रूपये देने की घोषणा की । बाद में उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ स्थान रखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य, देवेन्द्र पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभिन्न अर्जित वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर सुरेन्द्र अग्रिहोत्री, रविन्द्र लखनपाल, देव प्रकाश अग्रिहोत्री, अरविन्द्र डोगरा सदस्य जिला परिषद्, प्रधान ग्राम पंचायत टिप्पर अजीत कुमार, संजय दत्त प्रधान ग्राम पंचायत हड़ेटा, स्कू ल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा, भूतपूर्व प्रधान सदस्य जिला परिषद्, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत टिप्पर निक्का राम, भगीरथ, पृथ्वी सिंह, सोहन सिंह कौशल, धर्मपाल कौशल, नानक चंद, जमना दास, सरवण चंद , सुनील शर्मा, पं.रत्न चंद, अवतार शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भंडारित पत्थर की खुली नीलामी 6 जनवरी को बनगढ़ में
ऊना, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। प्रथम रिजर्व बटालियन पुलिस बनगढ़ के समीप गावं बहडाला, बनगढ़, जखेडा, पुखरू तथा जेल रोड गांव में अवैध रूप से खनन के दौरान जब्त किया गया लगभग 9 हजार मी0टन पत्थर भंडारित किया गया है। जिसकी खुली नीलामी 6 जनवरी को प्रात: 11 बजे प्रथम रिजर्व बटालियन पुलिस बनगढ़ के समीप की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए खनन अधिकारी, ऊना नीरज कांत ने बताया कि इस खुली बोली मेें इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त स्थान पर निर्धारित तिथि व समय पर हिस्सा ले सकते हैं। उन्होने बताया कि चयनित उच्चतम बोलीदाता को पूर्ण नीलामी राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी जबकि नीलामी की अन्य शर्तें मौके पर ही पढक़र बोलीदाताओं को सुनाई जांएगी।
डीसी सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग
ऊना, 02 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)। डीसी कार्यालय परिसर में सप्ताह भर चलने वाले योग कार्यक्रम की आज सुबह शुरूआत हुई। प्रात: आठ बजे से सवा नौ बजे तक आयोजित इस शिविर में डीसी अभिषेक जैन, एसडीएम धनवीर ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी विशाल शर्मा, तहसीलदार राजकुमार ठाकुर सहित डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय के महिला कर्मियों सहित 50 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। योग में शामिल होने वाले कर्मचारियों को पौष्टिक दलिया सहित अन्य अल्पाहार भी दिया गया। यह कार्यक्रम अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ऑप्शनल है। इस कार्यक्रम में कुशल यास करवाया। इस शिविरयोगा प्रशिक्षक ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अ में अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न आसन्न भी किये और योग प्रक्रिया के तहत खुलकर ठहाके भी लगाये। डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि योग भारत की प्राचीन पद्धति है, जो विभिन्न क्रियाओं के जरिए इन्सान को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, जागरूक व फिट रखती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों को तनावमुक्त व ऊर्जावान बनाये रखने के लिए ही यह योग कार्यक्रम शुरू किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें