जयललिता ने फिर दिखाई ममता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 जनवरी 2015

जयललिता ने फिर दिखाई ममता

jayalalitha
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने पूर्व जिमनास्ट और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में जज रहीं सौमिता डे को पांच लाख रूपये की सहायता राशि दी है। उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां जारी एक बयान में जयललिता ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सौमिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके पास इलाज के लिये पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा.. मैंने इस बात का पता लगते ही तुरंत पुरत्ची थलाइयार एमजीआर ट्रस्ट से पांच लाख रूपये की राशि जारी कर दी है।

न्यूरोर्सकोंइडोसिस से ग्रस्त चल रही 27 वर्षीय सौमिता क ो लकवा मारने के कारण उनके दोनों पैर अब काम नहीं कर रहे हैं। इससे पहले सौमिता ने कहा था.. जिंदगी में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था लेकिन अगस्त 2012 में अचानक जीवन में एक ठहराव आ गया।

कोई टिप्पणी नहीं: