मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले के कीशमथोंग इलाके में नांबुल नदी के तट पर रविवार सुबह साढ़े सात बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ। सूत्रों की माने तो सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए उग्रवादियों ने यह बम लगाया था। इसके ठीक बाद करीब 10 बजे एक और धमाका येस्कुल में होता है जहां से बस कुछ ही दूरी पर असम पुलिस का हेड क्वाटर है।
पुलिस ने बताया कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और विस्फोट से किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ। पुलिस की मुस्तैदी के कारण किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
यह उग्रवादी हमला उससे वक्त हुआ है जिस समय अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। पूरे देश में इस वक्त हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। बावजूद इसके ये उग्रवादी धमाका सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें